कोटद्वार-पौड़ी

नीब करोली बाबा के दर्शन कर सकुशल वापस लौटा यात्री दल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नैनीताल में नीब करोली बाबा कैंचीधाम अल्मोड़ा की नंदा देवी, गोल्यू देवता, जागेश्वर धाम के दर्शन कर 28 सदस्यीय यात्रीदल सकुशल कोटद्वार वापस लौट आया है।
उत्तरांचल परिवहन कर्मचारी संघ जीएमओयूलि कोटद्वार गढ़वाल के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने कहा कि 28 सदस्यीय यात्रीदल 21 फरवरी को कोटद्वार से प्रस्थान कर नैनीताल में नीब करोली बाबा कैंचीधाम पहुंचा। वहां दर्शन के बाद यात्री दल अल्मोड़ा पहुंचा। 22 फरवरी 2021 को अल्मोड़ा की नन्दादेवी उसके पश्चात गोल्यू देवता के दर्शन किये। 23 फरवरी को कौशानी से सोमेश्वर उसके पश्चात रामनगर में गर्जिया माता के दर्शन कर यात्रीदल सकुशल कोटद्वार पहुंच गया है। यात्री दल में गोपाल सिंह रावत, दिनेश जदली, सुरेश कपटियाल, अशोक कुमार, महेश बुड़ाकोटी, सुभाष बलूनी, राकेश डबराल, राजेश चन्द्र बुड़ाकोटी, अंजू नैनवाल, सावित्री देवी, अर्पणा ध्यानी, कमलेश सिंह रावत, मंजीत सैनी, योगेश पटवाल, प्रकाश चन्द्र घिल्डियाल, राजेश बिष्ट, प्रेम सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!