वर्षा जल संचयन में फोकस करने की जरूरत:धामी

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण सुना। कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की बात की। उन्होंने कहा कि हमें जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने हैं। अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान देना है। वर्षा जल संचयन की दिशा में भी विशेष प्रयास करने होंगे। कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर देशभर में लोग सामाजिक सरोकारों से संबंधित अनेक कार्य कर रहे हैं। धामी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों का जिक्र करते हैं और उनसे बात कर प्रोत्साहित करते हैं। इससे अन्य लोगों को समाज सेवा के लिए विशिष्ट कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *