पर्यावरण को बचाने के लिए परंपरागत तौर तरीकों एवं रीति रिवाजों से सीखने की आवश्यकता

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के शिक्षा संकाय की ओर से पर्यावरण जागरूकता गतिविधि सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं कविता पाठ आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। साथ ही शनिवार को नगर क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई।
पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 12 मई से 19 मई तक पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के शिक्षा संकाय की संकायाध्यक्ष एवं शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रमा मैखुरी ने कहा कि वर्तमान समय में सभी को अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता एवं व्यावहारिक जीवन में भी इसको अपनाने की जरूरत है। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को अपने परंपरागत तौर तरीकों एवं रीति रिवाजों से सीखने की आवश्यकता है। डॉ. रमेश राणा ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अग्रदूत के रूप में पर्यावरण बचाने की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। इस दौरान डॉ. शंकर सिंह, छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोबिन असवाल, डॉ. सिद्धार्थ लोहानी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल राणा ने किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *