भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के गोविंद नगर में हिंदू जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए समाज के लोगों को एकजुट रहने का आग्रह किया गया, जिसके लिए समाज के लोगों को सजग रहने की जरूरत है। कहा कि वर्तमान में लव जिहाद, भूमि जिहाद जैसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाई जानी जरूरी है।
सर्वप्रथम गढ़वाल संगठक नरेंद्र व जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सभी सदस्यों को मिशन के रूप में कार्य करना होगा। कहा कि वर्तमान में लव जिहाद, भूमि जेहाद के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है, जोकि समाज के लिए चिंता का कारण है, जिन्हें सख्ती से निबटने की जरूरत है, ताकि हमारी संस्कृति बची रहे। इस मौके पर सह संयोजक प्रीतम नेगी, अनूप ध्यानी, सत्यप्रकाश ढौंडियाल, संदीप डोबरियाल, बबलू नेगी, नीरज ढौंडियाल, सत्यपाल सिंह, आंनद गोस्वामी, पूजा बिष्ट, अनीता देवी, शांति देवी, प्रीति देवी, रवींद्र बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *