उपचुनाव में नीला देवी बनी मुनस्यारी के धामी गांव की प्रधान

Spread the love

पिथौरागढ़(आरएनएस)।विकासखंड के धामीगांव में रहने वाली एक हजार से अधिक आबादी को छह माह के अंतराल के बाद अपना ग्राम प्रधान मिला। उपचुनाव में नीला देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा शिकस्त देते हुए 123 मतों के अंतर से हराया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान का पद भरने से गांव के विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसी साल धामीगांव के ग्राम प्रधान का निधन हो गया था। इससे यह सीट रिक्त हो गई थी। ग्राम प्रधान के न होने से आमजन को जरूरी दस्तावेजों के लिए भी जूझना पड़ रहा था। बीते पांच अक्तूबर को प्रशासन ने ग्राम प्रधान के लिए उपचुनाव कराया। नीला देवी और उषा देवी के बीच सीधी टक्कर हुई। कुल पंजीत 667 मतदाताओं के सापेक्ष 194 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचास्थानी के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र उप्रेती ने बताया कि मतदान का निर्णय आ गया है। नीला देवी को 154 मत पड़े हैं। जबकि उषा देवी को 31 मत ही मिले। जबकि नौ मत रद्द पाए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *