फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में नीरज रहे अव्वल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : फूलदेई (फूल संग्राद) पर्व के तत्वाधान में स्व. डा. सुनील बलूनी स्मृति में आयोजित वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें नीरज रावत अव्वल रहे।
अजीज प्रेमजी फाउंडेशन में आयोजित कार्यक्रम में फूलदेई संचालन समिति श्रीनगर की ओर से चैत्र मास के शुभारंभ अवसर पर आयोजित शोभायात्रा के दिन फोटो एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में नीरज रावत ने प्रथम, प्रशांत ने द्वितीय और रंजना बर्तवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वीडियोग्राफी में नीरज रावत ने प्रथम, मोंटी मोहन ने द्वितीय और प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्व. लोकेश बलूनी के बड़े भाई सतीश बलूनी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में एक नया प्रोत्साहन प्राप्त होगा। संचालन समिति के अध्यक्ष अनूप बहुगुणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। भाजपा पौड़ी के जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, प्रसिद्ध रंगकर्मी विमल बहुगुणा, नरेश नौटियाल, पूजा गौतम, हिमांशु बहुगुणा, कार्तिकेय बहुगुणा, योगेश उनियाल, निक्की उनियाल, प्रमिला भंडारी, दुर्गेश भट्ट, प्रदीप मल्ल, महेश गिरी, मुकेश काला, अशोक काण्डपाल, प्रदीप अंथ्वाल, अजय सेमवाल, माधव गैरोला, राहुल आदि उपस्थित रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *