नीरजा गौड़ अध्यक्ष तो दिनेश बनें उपाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन संपन्न हो गया है। नवीन कार्यकारिणी में नीरजा गौड़ को समिति का अध्यक्ष, दिनेश चंद्र चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया है।
इस संबध में समिति के सदस्यों की पदमपुर मोटाढाक स्थित कार्यालय में हुई बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ ही मन मोहन काला को कोषाध्यक्ष, राज किशोर ममगाई को लेखा निरीक्षक, जगत सिंह नेगी को महामंत्री, मीनाक्षी बड़थ्वाल को सह मंत्री, नंदन सिंह नेगी को संगठन मंत्री, रेखा ध्यानी को सांस्कृतिक एवं प्रचार मंत्री और सुदामा प्रसाद डोबरियाल को मीडिया प्रभारी चुना गया। पुनीता नेगी एवं धर्मवीर सिंह नेगी को सदस्य मनोनीत किया गया। समिति के संस्थापक निदेशक राम भरोसा कंडवाल ने नव गठित कार्यकारणी को पद एवे गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए नव गठित कार्यकारणी से सामाजिक हित में बेहतर कार्य करने की अपील की। इस दौरान अनुराग कंडवाल, सीएम बड़थ्वाल, नंदन सिंह नेगी, धर्मवीर नेगी, मीनाक्षी बड़थ्वाल, दिनेश चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *