नेगी बने नंदासैंण विकास मेले के अध्यक्ष

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।राइंका नंदासैंण में रविवार को हरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई नंदासैंण पर्यावरण संवर्धन पयर्टन एवं विकास मेले की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से जिपंस विनोद नेगी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं मोहन भंडारी को कार्यकारी अध्यक्ष, सरिता कुंवर एवं सुभाष नौटियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोविंद भंडारी, लक्ष्मी रावत, पुष्कर रावत, भूपेन्द्र रावत, भूपेन्द्र चौहान, सतेश्वर, सुरेन्द्र भंडारी और अर्जुन भंडारी उपाध्यक्ष, विनोद को सचिव व हरेन्द्र चौधरी संयोजक बने हैं। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, भुवन नौटियाल, गोर्वधन कैलखुरा व राजेन्द्र सगोई आदि वरिष्ठ जनों को संरक्षक मंडल में स्थान दिया गया है। नव नियुक्त मेला अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस से प्रारंभ होने वाले मेले को इस बार भव्य बनाया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *