पहली वर्षा में दीवार का ढहना गुणवत्ता पर सवाल : नेगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने खोह नदी के समीप बनी सुरक्षा दीवार का निरीक्षण किया। कहा कि करोड़ों की लागत से बनाई गई सुरक्षा दीवार पहली वर्षा भी नहीं झेल पाई। दीवार का ढहना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल है।
बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर दीवार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पहली ही बारिश में सुरक्षा दीवार का ढहना दीवार की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से बाहरी ठेकेदार को दीवार बनाने का कार्य दिया गया। इसके बाद दीवार की गुणवत्ता का निरीक्षण नहीं किया गया। जिस कारण पहली ही बारिश में दीवार ढह गई। कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *