नेगी को मिला डा. अंबेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय अवार्ड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी को डा. अंबेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड उन्हें बेहतर समाज सेवा के लिए दिया गया।
सोमवार को सुमन मार्ग स्थित समिति के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र सिंह नेगी लगातार समाज सेवा में जुटे रहते हैं। समय-समय पर वह राजकीय बेस चिकित्सालय की स्थिति में सुधार के लिए भी संघर्ष करते रहते हैं। बताया कि गुर्दा रोग से पीड़ित पत्नी की मृत्यु के बाद राजकीय बेस चिकित्सालय में डायलिसिस सेंटर की स्थापना करवाने के लिए उन्होंने लंबा आंदोलन चलाया। बेरोजगारों के हितों को लेकर भी वह अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं। राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दिल्ली में हुए अकादमी के कार्यक्रम के दौरान उन्हें अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एसपी सुमनाक्षर के हाथों राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया। इस मौके पर चंद्र सिंह नेगी, गजे सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, नारायण सिंह नेगी, ओमप्रकाश, अन्नपूर्णा जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *