निराशाजनक है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकाल : नेगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकाल निराशाजनक है। भाजपा केवल जनता का शोषण कर रही है। प्रदेश में लगातार भष्टाचार व अपराध बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवा आक्रोशित है।
सोमवार को सुरेंद्र सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वादें किए थे। लेकिन, सत्ता मिलते ही भाजपा अपने वादों को भूलकर जनता का शोषण कर रही है। कहा कि प्रदेश में पेपर लीक घोटाला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की पिछले आठ वर्षों से उपेक्षा हो रही है। विकास के नाम पर धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा। कहा कि प्रदेश सरकार जनता का शोषण करने में लगी हुई है। जहां एक ओर स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ धोखा हो रहा है। वहीं, बगैर सुविधाओं के नगर निगम लोगों पर संपत्ति कर थोपना चाहता है। कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। जनता का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकर पर लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को लेकर भी लापरवाही का आरोप लगाया। इस मौके पर संजय मित्तल, रश्मि पटवाल, सुधा असवाल, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, शूरबीर खेतवाल, केएस चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *