नेगी को मिलेगा नेशनल फैलोशिप अवार्ड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी को भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से बाबा साहब डा. अंबेडकर नेशनल फैलोशिप अवार्ड 2025 दिया जाएगा। 12 दिसंबर को अकादमी के राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें यह अवार्ड दिया जाएगा।
स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति की ओर से बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अवार्ड के लिए समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी का नाम आने पर खुशी व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र सिंह नेगी पिछले कई वर्षों से समाजसेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। बताया कि यह अवार्ड उन्हें वंचित, शोषित व उपेक्षित समाज की सेवा के लिए दिया जा रहा है। समिति के सदस्य कुंवर सिंह रावत ने बताया कि राजेंद्र सिंह नेगी राज्य आंदोलनकारी भी हैं। इस मौके पर गजे सिंह रावत, नारायण सिंह, गंभीर सिंह असवाल, अन्नपूर्णा जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *