कोरोना के प्रति लापरवाही घातक साबित होगी

Spread the love

अल्मोड़ा। पूर्व निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊं व वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ ड. जेसी दुर्गापाल ने कहा कोरोना के प्रति लापरवाही घातक साबित होगी। उन्होंने कहा कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रन खतरनाक वायरस है। वैज्ञानिक तीसरी लहर की संभावना बता रहे हैं। जो जनवरी तक आ सकती है। इसे देखते हुए हमें पूरी तरह सजग रहने की जरूरत है। ड़ दुर्गापाल बुधवार को आई क्यू अस्पताल कर्बला में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने जब तक दवाई नहीं, तब तक कड़ाई जरूरी का नारा दिया है। वर्तमान में कोरोना टीका उपलब्ध है। हमें इसकी दोनों खुराक समय पर लगानी है। इसके लिए पोलियो वैक्सीन की तरह से घर-घर जाकर टीका लगाने की जरूरत है। इससे दिव्यांग और बुजुर्गों का शत-प्रतिशत टीकाकरण होगा। कहा टीका लगाने के बाद बदन दर्द-बुखार आदि हो सकता है। इसको टीके का सफल असर के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा दोनों टीके लगाने के बाद भी मास्क जरूरी है। वहीं, सोशल डिस्टेंस का पालन करने के प्रति भी अभी लापरवाही ठीक नहीं है। कोविड-19 के नियमों का पालन करके तीसरी लहर से काफी हद तक बचा जा सकता है। यहां बालम नेगी, नितेज, सुंदर, केशर, भाष्कर, भुवन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *