चंपावत की नेहा व पिथौरागढ़ की गोदावरी ने जीता फाइनल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में आयोजित आठवीं राज्यस्तरीय जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग महाकुंभ का समापन हो गया। विभिन्न भार वर्ग में फाइनल मुकाबले जीतने के साथ ही राज्य चैंपियन का खिताब हासिल किया। विजेताओं को ट्रॉफी और पदक से नवाजा गया।
जिला खेल अधिकारी जयवीर सिंह रावत, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन पौड़ी के अध्यक्ष रितेश अधिकारी, सचिव कमल सिंह नेगी एवं स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी की देखरेख में प्रतियोगिता के अंतिम दिन बॉक्सिंग के रोचक, कड़े एवं फाइनल मुकाबले हुए। इसमें बालिका के 44-46 किग्रा एवं 46-48 किग्रा भार वर्ग में चंपावत की नेहा वल्दिया, 48-50 किग्रा में पिथौरागढ़ की गोदावरी, 50-52 किग्रा में चंपावत की तरुणाक्षी दिगारी, 52-54 किग्रा में पिथौरागढ़ की दिया कठैत, 54-57 किग्रा में बागेश्वर की भूमिका, 57-60 किग्रा में नैनीताल की कशिश, 60-63 किग्रा में नैनीताल की दीक्षा, 63-66 किग्रा में पिथौरागढ़ की रिया जोशी और 66-70 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ की रिया तोलिया चैंपियन बनी। वहीं, बालक वर्ग में 44-46 किग्रा भार वर्ग में पौड़ी के धर्मेंद्र, 46-48 किग्रा में पिथौरागढ़ के करण, 48-50 किग्रा में पौड़ी के विशाल, 50-52 किग्रा में पौड़ी के अंशवीर, 52-54 किग्रा में पौड़ी के अभिषेक, 54-57 किग्रा में पौड़ी के लक्की, 57-60 किग्रा में पौड़ी के प्रत्यूष, 60-63 किग्रा में काशीपुर के कृष, 63-66 किग्रा में देहरादून के नैतिक, 66-70 किग्रा में उधमसिंह नगर के योगेंद्र, 70-75 किग्रा में टनकपुर के हर्षित, 75-80 किग्रा में काशीपुर के अंश और 80 प्लस किग्रा भार वर्ग में नैनीताल के नीरज सिंह राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियन बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *