जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में हे.न.ब.ग.के. विश्वविद्यालय, बिड़ला परिसर श्रीनगर गढ़वाल में विकसित भारत युवा संसद उत्सव 2026 के अन्तर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में नेहा, श्रेया, कविता, संस्कृति व किरन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में सहायक प्रो. डॉ. नरेन्द्र सिंह चौहान, संपादक क्षेत्रीय संवाददाता गंगा असनोड़ा, रिसर्च स्कॉलर रितिक कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस डॉ. राकेश नेगी, डॉ. श्री कृष्णन्न उनियाल रहे। मेरा युवा भारत पौड़ी के उपनिदेशक शैलेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तर पर चयनित पांच विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जायेगा। राज्य स्तरीय में चुने गये प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए भेजा जायेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 03 प्रतिभागियों को भारतीय संसद नई दिल्ली में आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही संसद में आयोजित विशेष सत्रों में अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन अपराजिता घिल्डियाल ने किया। इस मौके पर प्रियंका असवाल, कविता पंवार, सलोनी, किरन पुरोहित, विकास असवाल, रिया मेहता, नीरज आदि मौजूद थे।