भाषण में नेहा व निबंध में आयुष रहा अव्वल

Spread the love

द हंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए द हंस फाउंडेशन की ओर से द्वारीखाल ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज सिलोगी व द्वारीखाल में जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आयोजित निंबंध व भाषण प्रतियोगिता में नेहा एवं आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हंस फाउंडेशन की ओर से द्वारीखाल के राजकीय इंटर कालेज सिलोगी व राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इससे पूर्व फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। कहा कि बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक सतीश बहुगुणा ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज सिलोगी में हुई हुई भाषण प्रतियोगिता का विषय मनुष्य के जीवन में वनों का महत्व व राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में हुई निबंध प्रतियोगिता का विषय वनाग्नि से पर्यावरण और मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्परिणाम रहा। प्रतियोगिता से पूर्व विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने भविष्य को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान राजकीय इंटर कालेज सिलोगी में हुई भाषण प्रतियोगिता में नेहा रूचि, सिमरन व राजकीय इटर कालेज द्वारीखाल में हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता में आयुष जोशी, नेहा जोशी, सचिन रावत प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर नरेंद्र धीमान, सूरज कुमार, रूपनारायण, नीलम रावत, अंजू रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *