युवतियों और मकान मालिक को पड़ोसियों ने पकड़ा

Spread the love

हरिद्वार। ज्वालापुर में एक घर में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने दो युवतियों और मकान मालिक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को कोतवाली ले आई। दोनों युवतियां नशे में धुत्त मिलीं। पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर कोतवाली की पीटे गली में रहने वाले कुछ लोगों ने एक घर में नशे में धुत्त दो युवतियों को पकड़ लिया। उनका आरोप था कि घर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। लोग नए-नए लोग घर में आते-जाते हैं। उन्होंने कई बार मकान में रहने वाले दोनों भाइयों को टोका। गली में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घर से दो युवतियां पकड़ी गई हैं, जबकि मुखिया व उसकी पत्नी कुछ और युवतियों को लेकर गली के दूसरे रास्ते से फरार हो गए। चेतक पुलिस दोनों युवतियों व मुखिया के भाई को पकड़ कर कोतवाली ले गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने आरोपियों से पूछताछ की। स्थानीय निवासियों ने उनके सामने भी यही शिकायत दोहराते हुए लिखित तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों युवतियां नशे में धुत्त मिलीं। स्थानीय निवासियों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *