जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने नौगावखाल बाजार में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर
क्षेत्र के कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जनपद के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष केसर सिंह नेगी का जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कि आम लोगों की जरूरतों और उनकी समस्याओं के लिए हमेशा से ही जनता के बीच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही जनता के लिए शासन किया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की भा ज पा सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में जनता महंगाई के बोझ तले दब चुकी है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है और रोजगार वालों के पास पैसा नहीं है। कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से लोग बैकफुट पर आ चुके हैं। यही कारण है कि अब जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत किया। सभी लोगों ने केशर सिंह नेगी के नेतृत्व में चौबट्टाखाल विधानसभा में सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ कर कांग्रेस की सरकार बनने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नेगी ने ऐकेश्वर बाजार में जनसंपर्क किया और कांग्रेस की विचारधारा से जनमानस को अवगत करवाया। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख एकेश्वर परवीन नेगी, महिला ब्लाक अध्यक्ष आशा देवी, प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल, जितेंद्र सिंह नेगी, लक्की अथंवाल, प्रतीक बिष्ट, प्रदीप कोली साहेब,राजकमल, बिरजू भाई, सुलोचना देवी, मानी भाई, सोशल मीडिया सचिव मनोज रावत, ब्लाक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस दीपक नेगी , किरन देवी गजेरा प्रधान, देवेश सुंदरियाल भरपूर प्रधान आदि ने प्रतिभाग किया।