नेपाली विद्यार्थी संघ ने किया वन भोज कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

हरिद्वार। भारत और नेपाल की संस्ति एवं मैत्री संदेश को दर्शाने के लिए नेपाली विद्यार्थी संघ की ओर से रविवार को वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैरागी र्केप में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेपाली मूल के परिवार शामिल हुए। इस दौरान नेपाली गीत संगीत पर आधारित सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथी महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी निर्मल दास, स्वामी कपिल मुनि, स्वामी दिनेश दास, महंत सूरज दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी जोगेंद्र शास्त्री, स्वामी शिवम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि वन भोज नेपाल की प्राचीन परंपरा है। नेपाली विद्यार्थी संघ की ओर से इस परंपरा को जीवंत रखते हुए प्रतिवर्ष आयोजन किया जा रहा है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालष्ण महाराज ने अपने संदेश में सभी को वनभोज कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *