जहरखुरानी का शिकार हुआ नेपाली किशोर

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर में एक नेपाली किशोर जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने नाबालिग के पास से छह हजार रूपए नकदी भी लूट ली। गुरुवार को नेपाल निवासी 17 वर्षीय भरत बम पुत्र पृथ्वी बहादुर रोडवेज स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद 108 एंबुलेंस से नाबालिग को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। किशोर ने बताया कि वह पंजाब में एक निजी रेस्टोरेंट में काम करता है। बताया कि उसके पास छह हजारु रुपए थे जो चोरी कर लिए हैं। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मामले का पता लगाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *