चोरी मामले में नेपाली युवक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी और दुकान से नगदी में हाथ साफ करने मामले में एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी का अपराधिक रिकर्ड खगाल रही है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार 6 दिसंबर को कोतवाली अल्मोड़ा में सचिन बिष्ट पुत्र विक्रम सिंह, निवासी दौलाघट, हाल निवासी ब्राइट एंड कार्नर अल्मोड़ा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी दुकान से मोबाइल फोन गायब होने व आशा देवी पत्नी बलवंत सिंह निवासी, खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा ने अपनी दुकान से पांच हजार रुपये चोरी कर लेने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम की गहन छानबीन में पता चला कि दोनों ही घटनाओं में एक ही व्यक्ति शामिल है। बीते सोमवार देर रात सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति केशव थापा (32) पुत्र टीका राम, निवासी नेपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया हुआ मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट, कांस्टेबल खुशाल राम, राजेश भट्ट, संदीप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *