नेता प्रतिपक्ष इंदिरा की तबियत बिगड़ी

Spread the love

एनएचपीसी गेस्ट हाउस में पहुंची मेडिकल टीम
नई टिहरी।
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें देवप्रयाग के निकट भरपूर में अवस्थित एनएचपीसी गेस्ट हाउस में आराम करने को लाया गया। सूचना पर सीएचसी बागी से एम्बुलेंस व डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य परीक्षण को गेस्ट हाउस में भेजी गयी।
टीम मुखिया डॉ. नूतनचन्द्र पांडे ने बताया कि इंदिरा हृदयेश की डिहा इड्रेशन के चलते तबियत बिगड़ी है। उनका बीपी सामान्य है, शुगर थोड़ा बढ़ा है, वह शुगर की नियमित दवा लेती हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनके सभी टेस्ट करवाने की सलाह दी। जिसके चलते उन्हें एम्स के लिए रेफर किया गया। उधर,मैक्स अस्पताल से उनके लिए एम्बुलेंस बुला दी गयी है। नेता प्रतिपक्ष के स्वास्थ्य में एकाएक गिरावट आने से रैली में भाग लेने आये सभी कांग्रेस नेता चिंतित हो गए। उनको साथ यहां प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह, विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, जयेंद्र रमोला, हिमांशु बिजल्वान, नंदन टोडरिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *