जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आजाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसियों ने देश हित में सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धंजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के संघर्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचारों और तदनुरूप संघर्ष से नई ऊर्जा का सृजन हुआ। उनके द्वारा स्थापित आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता संग्राम में दिए योगदान को देश कभी नहीं भुला पायेगा। उनके चलो दिल्ली और तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान दिया था। इसी कारण उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, अमित राज सिंह, अनिल चौधरी, राजा आर्य, मो. जावेद, कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत, विनोद नेगी, सुनील कुमार और मनोज रावत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *