चौबाटी में खुली सहकारी बैंक की नई शाखा

Spread the love

पिथौरागढ़। जिला सहकारी बैंक की 30 वीं शाखा चौबाटी में खोली गयी। जिसका शुभारंभ डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने किया। लोगों ने चुफाल का ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। बैक की शाखा का उद्घाटन करने पहुंचे चुफाल ने कहा लोगों की मांग को देखते हुए यहां नयी शाखा खोली गयी। जहां महिलाएं बिना ब्याज के एक से पांच लाख रुपए कााण लेकर स्वरोजगार कर सकेंगी। विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत ने कहा बैंक खुलने से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान डीडीहाट के ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह, सहकारी बैंक डीडीहाट शाखा प्रबंधक रमेश देउपा, अनुभाग अधिकारी ललित शर्मा, शाखा प्रबंधक दीपक देउपा, दीपक कार्की, संजय चुफाल, जीवन बोरा, मान सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *