नए डीएफओ महातिम यादव ने ग्रहण किया कार्यभार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल वन प्रभाग में नए डीएफओ महातिम यादव ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, ज्योर्तिमठ, अल्मोड़ा और राजाजी नेशनल पार्क में सेवाएं दे चुके हैं। नए डीएफओ के समक्ष जनपद पौड़ी गढ़वाल में लगातार बढ़ रहे वन्य जीवों के हमलों पर रोक लगाने की चुनौतियां है। जिले जंगली जानवर भालू, गुलदार कई लोगों को निवाला बना चुके है, जबकि कई लोगों को घायल कर चुके है।
2017 बैच के आईएफएस अधिकारी महातिम यादव को ऐसे समय में तैनाती मिली है, जब पौड़ी जिले के पौड़ी, पोखड़ा, थलीसैंण और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार और भालू के हमलों में लगातार वृद्धि हुई है। भालू ने कल्जीखाल, थलीसैंण, पाबौ और खिर्सू में मवेशियों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं भालू के हमलों में चार लोग घायल भी हुए हैं। इसी तरह, गुलदार ने पौड़ी रेंज के गजल्ड, कोटी और पोखड़ा के बगड़ीगाड़ सहित श्रीकोट में हमला कर लोगों को घायल किया। इस हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। अभी भी ढांढरी, कोटी और पोखड़ा में गुलदार सक्रिय हैं और वन विभाग की टीमें लगातार गश्त में जुटी हुई हैं। आए दिन इन क्षेत्रों से गुलदार के दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही हैं। गुलदार के सक्रिय होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *