प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में नए सत्र से नई शिक्षा नीति

Spread the love

नैनीताल। राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने के लिए नेशनल एजुकेशन पलिसी 2020 करिकुलम डिजाइन फर स्टेट अफ उत्तराखंड विषय पर कुमाऊं विवि में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला का शुभारंभ कुविवि के कुलपति प्रो़ एनके जोशी तथा विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो़ ओपीएस नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री ड़ धन सिंह रावत, श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो़ पीपी ध्यानी व दून विवि के कुलपति प्रो़ सुरेखा डंगवाल वर्चुअल रूप से शामिल हुए। कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री ड़ धन सिंह रावत ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षा के अलग-अलग स्तरों पर सभी विषयों में भारतीय ज्ञान परंपरा, कला, संस्ति एवं मूल्यों का समावेश की बात कही गई है। कहा कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत तैयार किए जा पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति की मूल आत्मा के अनुरूप एवं व्यावहारिक होने के साथ-साथ रोजगारपरक भी होंगे। राष्ट्रीय कार्यशाला के संयोजक प्रो़ संजय पंत, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो़ एबी मेलकानी, कला संकायाध्यक्ष प्रो़ आरके पांडे, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो़ अतुल जोशी, प्रबंधन संकायाध्यक्ष प्रो़ पीसी कविदयाल, संकायाध्यक्ष विजुअल आर्ट्स प्रो़ एमएस मावड़ी, कुलसचिव दिनेश चन्द्रा, डीएसबी निदेशक प्रो़ एलएम जोशी, प्रो़ ललित तिवारी, प्रो़ राजीव उपाध्याय, प्रो़ गिरीश रंजन तिवारी, प्रो़ सावित्री जंतवाल, प्रो़ अमित जोशी, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, ड़ रितेश साह आदि रहे। संचालन प्रो़ दिव्या जोशी उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *