अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी गठित

Spread the love

हल्द्वानी। अग्रवाल सभा की बैठक में बुधवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग और महामंत्री आशुतोष अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी का परिचय कराया। नई कार्यकारिणी वर्ष 2022-23 के लिए कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, पीयूष गोयल, रामकिशोर अग्रवाल, सचिव पद पर मनोज अग्रवाल, निशुल अग्रवाल, संजय गोयल, आय व्यय निरीक्षक विजय कुमार बंसल, संरक्षक मण्डल में भगवान सहाय अग्रवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल को दायित्व दिया गया। साथ ही बैठक में अग्रसेन जयंती और अग्रसेन शोभा यात्रा पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग ने बताया कि इस वर्ष 29 सितंबर को हल्द्वानी में अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी और 1 अक्तूबर को कांता बैंक्वेट हल में अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *