चमोली जिले में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित

Spread the love

चमोली। कांग्रेस ने चमोली जिले में पार्टी संगठन की दृष्टि से 99 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी बनाई है। जिसमें 23 उपाध्यक्ष, 38 सचिव, 5 कार्यकारिणी महा सचिव, 19 महामंत्री, 7 प्रवक्ता, 5 सोसल मीडिया प्रभारी और एक कार्यकर्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है । यह जानकारी देते हुए चमोली जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कांग्रेस जिला मुख्यालय प्रभारी आनन्द सिंह पंवार ने दी। बताया कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के निर्देश पर नवगठित जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द सिंह पंवार ने बताया नवगठित कार्यकारिणी में जनपद के सभी क्षेत्रों, वर्गों का समानुपातिक दृष्टिकोण से सम्यता रखी गई है। जिसमें सभी ब्लाकध्नगर ईकाइयों के अनुमोदन और वरिष्ठ नेतागणों की सहमति से युवा, अनुजाति, जनजाति, महिला आदि वर्गों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। कार्यकारिणी मेन जिले के विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायतध्पालिका अध्यक्षगण, ब्लाक प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्यगण, पीसीसी सदस्यगण, अनुषंगी संगठनों के समस्त जिलाध्यक्षगण सहित वरिष्ठ नेतागणों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *