एबीवीपी पौड़ी इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पौड़ी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में उत्कर्ष भटट को नगर अध्यक्ष, कुश रावत को नगर मंत्री, साक्षी तोपाल, राधे जुयाल, मोहित गुंसाई को नगर उपाध्यक्ष, मनजीत असवाल, आलोक नेगी, अंजली नेगी, सचिन नेगी को नगर सह मंत्री, गौतम नेगी को नगर मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही अंकित रावत को जिला एसएफएस, अनिरूद्ध सिंह को कॉलेज इकाई अध्यक्ष, शुभम पंवार को कॉलेज मंत्री, संदीप तोमर, अखिल आर्य को इकाई उपाध्यक्ष, काकू गुंसाई, शिवम बिष्ट, राहुल नेगी को कॉलेज सहमंत्री, दीपक कुमार, अभिषेक डोभाल को कॉलेज इकाई सदस्य, खुशबू नेगी को एनसीसी प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री शाश्वत खंडूडी, गढ़वाल सहसंयोजक नितिन रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक असवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *