ड्रग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी जल्द घोषित हो

Spread the love

हल्द्वानी। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े दवा कारोबारियों ने संगठन की नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा करने की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र देकर जल्द चुनाव न कराने पर एसोसिएशन की मजबूती के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करने की मांग की है। मंगलवार को शहर के प्रमुख दवा कारोबारी दवा विक्रेता गिरीश जोशी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर पंत से मिले। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों से एसोसिएशन के चुनाव नहीं हुए हैं। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए फरवरी 2021 में कार्यवाहक कमेटी का गठन हुआ था, लेकिन 22 महीने बीतने के बाद भी चुनाव नहीं कराया गया है। उन्होंने कार्यवाहक कमेटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से संबंधित दस्तावजे मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपे जाने थे, जो अभी तक नहीं सौंपे गये हैं। इससे साफ है कि कमेटी की मंशा चुनाव कराने की नहीं है। दवा कारोबारियों ने कार्यवाहक कमेटी से चुनाव से संबंधित दस्तावेज और सदस्यता राशि मुख्य चुनाव अधिकारी को उपलब्ध कराने तथा जल्द नई कार्यकारिणी के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करने की मांग की है। पत्र देने वालों में विनय बिरमानी, राजकुमार अग्रवाल, भुवन सती, नीरज कांडपाल, रवि गुप्ता, अरशद अंसारी, संजय सक्सेना, पंकज फुलारा, चंद्रमोहन पंत, कमल बिनवाल, चेतन बिष्ट, विनय जोशी आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *