व्यापार सभा की नई कार्यकारिणी गठित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के नेतृत्व व दिशा निर्देशों पर नगर इकाई भीरी का व्यापार सभा का चुनाव सम्न्न किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अजवीर पंवार को अध्यक्ष व राजेश नेगी को महामंत्री बनाया गया। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, जिला महामंत्री मोहन रौतेला एवं नगर इकाई रुद्रप्रयाग अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल की मौजदूगी में भीरी में सादगी से व्यापार सभा का चुनाव कराया गया। कोविड के सभी नियमों का पालन करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की गई। सर्व सम्मति से नगर अध्यक्ष के लिए अजवीर पंवार व महामंत्री राजेश नेगी को बनाया गया। जबकि विनोद कपरुवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख घनानंद सती ने सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। इधर, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या और उनके समाधान के लिए व्यापार सभा निष्ठा से कार्य करेगी। जिले के पदाधिकारियों के दिशा निर्देशों पर व्यापारियों के हित में कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उनसे संगठन हित में कार्य करने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *