रोटरी क्लब के नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। क्लब में राहुल कपूर को अध्यक्ष, डा. केके गुप्ता को सचिव और संजय रावत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रोटरी क्लब का कॉलर चेंज कार्यक्रम यहां एक होटल में संपन्न हुआ। इस मौके पर निर्वतमान पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल कपूर ने कहा कि रोटरी समाजसेवा का विश्व व्यापी मंच है। जिसमें हमें अपने गांव, शहर से लेकर दुनिया के कोने-कोने तक समाज सेवा में भागीदारी का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी रोटेरियन से समाज सेवा में तत्पर रहकर कार्य करने का आह्वान किया। क्लब के सचिव डा. केके गुप्ता ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों से नई ऊर्जा से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने नए सत्र में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेख भी प्रस्तुत की। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, सचिव दिनेश प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष अनिल ढौंडियाल ने अपने कार्यकाल में किये गए सहयोग के लिए सभी रोटेरियन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बृजेश भट्ट, नरेश नौटियाल, अनूप घिल्डियाल, डा. हरीश भट्ट आदि मौजूद रहे। संचालन डा. मोनिका गुप्ता ने किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *