दशहरे पर नई पेंशन योजना का फूंका पुतला

Spread the love

सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अधिकारी कर्मचारी शिक्षक संगठन द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर तहसील प्रांगण में विजयदशमी पर्व पर बुराई रूपी रावण के पुतले के दहन के साथ कर्मचारियों के लिए मुसीबत बनी नई पेंशन योजना के पुतले का दहन भी किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से शिक्षक /कर्मचारी ओ पी एस बहाली के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरजोर ढंग से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। सरकार को संवेदनशील मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए नई पेंशन योजना को समाप्त कर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए। कहा कि यदि जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी व अधिकारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर संयोजक संतन सिंह रावत, सीताराम पोखरियाल, सरदार नरेश, मुकेश रावत, प्रवीन रावत, मनमोहन सिंह चौहान, योगेश घिल्डियाल, अखिलेश नेगी, परितोष रावत, विजय कुमार मेंदोला, भास्कर राज भारद्वाज अब्बल सिंह, रविंद्र रावत, रश्मि रावत राजेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *