पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस की नई टीम गठित

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत में लोकसभा चुनाव से पूर्व यूथ कांग्रेस में नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान,सह प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष ने 20 युवाओं को अलग-अलग दायित्व सौपे हैं। बुधवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा ने बताया कि धीरज बेरी व राहुल भट्ट को जिला उपाध्यक्ष, काजोल बसेडा को जिला उपाध्यक्षा, शुभम भट्ट, निखिल ऐरी, प्रदीप सौन, भूपेश चंद्र पाण्डेय, आयुष धामी को महासचिव नियुक्त किया है। वैभव वर्मा, योगेश कठायत, त्रिभुवन सिंह मेहता, प्रकाश, नवीन सिंह भंडारी, सचिन कुमार, सुनील कुमार, अंशुल जोशी, ललित कुमार व हर्षित जोशी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौपी गई है। प्रशांत बोहरा को जिला प्रवक्ता, गणेश दानू को सोशल मीडिया जिला संयोजक बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया है। विधायक मयूख महर,कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, युकां के राष्ट्रीय सचिवाषेंद्र महर, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *