स्कूलों के लिए नया ट्रैफिक प्लान आज से होगा लागू

Spread the love

देहरादून। दून के 21 बड़े स्कूलों के लिए आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू होगा। स्कूल 15 मिनट पहले खुलने शुरू होंगे और छुट्टी आधे पहले तक होगी। पुलिस शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए इसे एक सप्ताह तक ट्रायल के तौर पर प्रयोग करेगी। यदि प्लान सफल हुआ तो इसे को नियमित रूप से लागू किया जाएगा। शहर में स्कूल खुलने और छुट्टी के समय जाम की समस्या हो रही है। मुख्य शहर में जिन सड़कों पर बड़े स्कूल हैं, वहां कई बार घंटों तक ट्रैफिक फंस रहा है। ऐसे में पुलिस ने शहर के 21 बड़े स्कूलों के लिए नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। स्कूल संचालकों के साथ तीन दौर बैठक करने के बाद यह प्लान तैयार किया गया है। इसमें कुछ स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय में बदलाव किया गया है। क्लास वाइज समय तय किया गया है। स्कूलों को पांच जोन में बांटा गया। यदि किसी सड़क पर बड़ा स्कूल है तो उसके आसपास के स्कूलों में खुलने और छुट्टी के समय में दस से बीस मिनट का अंतर रखा गया है। शुक्रवार से इसे ट्रायल के दौर पर लागू किया जाना है। एक सप्ताह तक यदि ट्रायल सफल होता है, पुलिस नियमित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *