महोत्सव को लेकर नया ट्रैफिक प्लान लागू

Spread the love

सिद्धबली महोत्सव को लेकर किया गया बदलाव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पुलिस प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय सिद्धबली महोत्सव को ध्यान में रखते हुए यातायात को सुचारू रखने के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
गुरूवार को एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि आज से तीन दिवसीय सिद्धबली का महोत्सव शुरू होने वाला है। शहर में जाम न लगे इसके लिए महोत्सव में आने वाले ट्रैक्टरों को बुद्धा पार्क से ऊपर वाली सड़क व डिग्री कालेज में पार्क कराया जाएगा तथाे वापस जाने का रूट बुद्धा पार्क, डिग्री कालेज से होते हुए घराट रोड-बेलाडाट चौराहा-देवी मन्दिर से कौड़िया होगा। छोटे चौपहिया वाहनों के लिये पार्किंग की व्यवस्था ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा ग्राउण्ड में की गई है। इसके अलावा दुपहिया वाहन व चौपहिया वाहन पुलिण्डा रोड एवं पीडब्ल्यूडी. कालोनी में पार्क कराये जायेंगे। सिद्धबली तिराहा पर वन विभाग कार्यालय के बराबर में 10 दुपहिया तथा 10 चौपहिया वाहन पार्क करने की व्यवस्था होगी। सिद्धबली तिराहा से आगे दुगड्डा मार्ग पर पेयजल के पास 2 छोटे ग्राउण्ड हैं जिनमें 15 दुपहिया तथा 15 चौपहिया वाहन पार्क कराये जायेंगे। सिद्धबली मन्दिर की झांकी के बुद्धा पार्क के ऊपर आने पर परिस्थिति के अनुसार भारी वाहनों को छोड़ा जायेगा। सिद्धबली मन्दिर से बुद्धा पार्क तक झांकी के निकलने तक पौड़ी से आने वाले भारी वाहनों को दुगड्डा बैरियर पर रोका जायेगा। आटो स्टैण्ड न. 4 लालपानी को अस्थाई रूप से हटाया जायेगा तथा वहां पर केवल 4 ऑटो को स्टैण्ड पर लगाने की अनुमति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *