यूथ वोटर फेस्टिवल में नए मतदाताओं ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

चमोली। जनपद में नये मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से खेल मैदान गोपेश्वर में यूथ वोटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारीध्नोडल स्वीप स्वीप वरुण चौधरी ने किया। उन्होंने नये मतदाताओं को मतदान की महत्ता तथा वोटर हेल्पलाइन एप्प, सी विजिल एप्प, पीडब्लूडी एप्प, टोल फ्री ऩ 1950 आदि के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यूथ फैस्टविल में आयोजित खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सराहा । यूथ वोटर फेस्टिबल में युवा मतदाताओं ने वलीबाल, फुटबाल, टेबिल टेनिस व दौड़ में प्रतिभाग किया और अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्त किया गया। दौड़ में प्रथम ईशा वर्त्वाल, शालिनी नेगी, नेहा नेगी बालिका वर्ग की 1500 मी, 400 मी व 100 में तथा बालक वर्ग में क्रमश रविन्द्र नेगी, ष्णा तथा मयंक भण्डारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। टेबल टेनिस के मिक्स डबल में आदित्य व किरण शाह विनर रहे। वहीं फुटबाल व वालीवाल में मिक्स टीमों ने प्रतिभाग किया। यूथ वोटर फेस्टिबल में संयुक्त मजिस्ट्रेट ड दीपक सैनी, स्वीप समन्वयक अर्शित गोंदवाल व खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *