पुरानी गंगनहर पुल के नीचे मिला नवजात भ्रूण

Spread the love

रुड़की। कलियर में पुरानी गंग नहर किनारे पुल के नीचे एक नवजात शिशु का भ्रूण बरामद हुआ। चादर में लपेटकर भ्रूण को पुल से नीचे फेंका गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कलियर पुरानी गंगनहर किनारे नीचे राहगीर ने एक गठरी पड़ी हुई देखी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चादर की गठरी को खोला तो भीतर चादर में लिपटा हुआ भ्रूण नजर आया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *