नवांगतुक नायब तहसीलदार व नाजिर ने लिया चार्ज

Spread the love

काशीपुर¦F। काशीपुर तहसील से नायब तहसीलदार और नायब नाजिर का तबादला क्रमशरू जसपुर और बाजपुर तहसील के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर नवांगतुक नायब तहसीलदार और नायब नाजिर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि काशीपुर तहसील में कार्यरत नायब तहसीलदार भुवन चंद्र आर्य व आरके राकेश साहा का तबादला जसपुर तहसील के लिए किया गया था। इन दोनों को जसपुर तहसील के लिए कार्यमुक्त किया जा चुका है। जबकि नायब नाजिर संजीव कुमार को इसी पद पर बाजपुर भेजा गया है। एसडीएम ने बताया कि काशीपुर में नायब तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल व बाजपुर से स्थानांतरित होकर आए नायब नाजिर पवन कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *