नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती को लेकर भी कार्य करने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मौ. नूरूद्दीन ने सदस्यों को पार्टी के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश का बेहतर विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। बैठक में पौखाल मंडल से यासिन अहमद, दुगड्डा मंडल से सिमरन वेगम, कालागढ़ से एम खान, सुखरो मंडल अध्यक्ष आकिब अहमद व कोटद्वार नगर मंडल अध्यक्ष मुस्कान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौ.कासिफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *