रानीखेत में हुआ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का सम्मान

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर के स्प्रिंगफील्ड में कांग्रेस के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष समेत नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पंवार, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित मोहन आर्या, एससी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवीन आर्या, एससी प्रकोष्ठ ताड़ीखेत ब्लक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, एससी प्रकोष्ठ ताड़ीखेत महिला ब्लक अध्यक्ष कंचन आर्या समेत युवा कांग्रेस रानीखेत के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा डराने-धमकाने की गंदी राजनीति कर रही है। युवा, किसान, आम जनता बेहद परेशान हैं। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट एवं संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, ब्लक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, अगस्त लाल साह, देवेंद्र लाल साह, पूर्व प्रमुख रचना रावत, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, युवा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अंकिता पंत पडलिया, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोहन सिंह नेगी, हेमंत मेहरा, त्रिभुवन शर्मा, सुशीला बिष्ट, शीला डोगरा, पंकज जोशी, हेमंत रौतेला, मोहन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, नीरज वाल्मीकि, धीरज कुमार, प्रह्लाद सिंह, नीरज सिंह रावत, करन बिष्ट, चंदन बिष्ट, जीतन जयाल, दीप उपाध्याय, तरुण कुमार, कार्तिक भारती, प्रियांशु कवार्बी, विनीत कुवार्बी, हिमांशु बिष्ट, सौरभ अधिकारी, मोहित, नेहा बेलवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *