नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा की नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष सुषमा रावत का जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण और मिठाई बांटकर स्वागत किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुए पार्टी संस्थापकों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा। सुषमा रावत साल 1990 से पार्टी से जुड़ी हुई है। वह पार्टी में कई अहम पदों पर रह चुकी हैं। सुषमा रावत 2021 में राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं। वह महिला मोर्चों में 3 बार प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य, चमोली जिले में 3 बार जिलाप्रभारी, 1 बार रुद्रप्रयाग में जिलाप्रभारी रह चुकी हैं। उन्हें साल 2010-11 में तीलू रौतेली सम्मान के साथ ही 2021 में दादी अम्मा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह पौड़ी नगर अध्यक्ष, जिलामंत्री, प्रांतीय परिषद की सदस्य, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो बार सदस्य भी रह चुकी है। सोमवार को खुशी जताने वालों में क्रांति किशोर नेगी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, मधु खुगशाल, संजय रावत, विकास चौहान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *