भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने नवनियुक्त जिले के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की।
सोमवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर कार्य कर रही है। जन-जन तक सरकार की योजनाएं पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर कार्य करना होगा। कहा कि जिले की कार्यकारणी गठित होने के बाद अब जल्द ही ही मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की जाएगी। इस मौके पर उमेश त्रिपाठी, दर्शन सिंह, आशा बनियाल, गजेंद्र धस्माना, सुरेंद्र विजलवान, नंद कुकरेती, अनीता उपाध्यक्ष, पिंकी खंतवाल, आश बलूनी, चंद्रमोहन जसोला, दीनदयाल कंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *