रोटरी क्लब के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
रोटरी क्लब की ओर से आयोजित अधिष्ठापन समारोह मानवता की सेवा के संकल्प के साथ सम्पन्न हो गया है। इस अवसर पर रोटरी मण्डल 3100 के मण्डलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने वर्ष 2023- 2024 के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, सचिव प्रतिभा गुप्ता व उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर पद भार ग्रहण कराया साथ ही क्लब के चार्टर व 40 वर्ष से अधिक उम्र के 5 सदस्यों को सम्मानित किया गया व क्लब की पत्रिका मालिनी के 44वें वर्ष के पहले अंक का विमोचन किया गया।
रोटरी भवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए, कोई बीमार व बुजुर्ग जो तकलीफ में है, उसकी सहायता करनी चाहिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए। इस दौरान निवर्तमान सचिव ऋषि ऐरन ने पिछले वर्ष किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल ,अनीत चावला, शरत चन्द गुप्ता, अनिल भोला, कमल गुप्ता, डा. के. एस. नेगी, भुवनेश कुंज, गोपाल बंसल, वाई पी गिलरा, डी पी सिंह, संजीव अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी, अमित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, बीना रावत, राजेश गुप्ता, प्रवीण गोयल और नरेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *