एसएसजे विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो़ सतपाल सिंह बिष्ट ने पदभार किया ग्रहण

Spread the love

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के नये कुलपति प्रो़ सतपाल सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद पत्रकारों से मुखाबित होकर उन्होंने अपनी प्राथमिकता के तौर पर सप्ताषि मडल का दृष्टिकोण स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को शोध, शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्ष्ट संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। कुलपति ने यहां एसएसजे परिसर अल्मोड़ा पहुंचकर सर्वप्रथम स्व़ सोबन सिंह जीना की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उनके स्वागत में संगीत की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद वह विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां निवर्तमान कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट समेत विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इसके बाद मंत्रोच्चार व पूजा के साथ उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात पत्रकारों से मुखातिब होकर सप्ताषि मडल के बारे में बताते हुए कुलपति प्रो़ बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय को अग्रणी बनाने के प्रयास होंगे। इस मौके पर निवर्तमान कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ़ भाष्कर चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डॉ़ मुकेश सामंत, परिसर निदेशक प्रो़ प्रवीण सिंह बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
पत्रकारों में रही नाराजगी
कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने पर पत्रकारों के साथ बैठक के लिए विवि मीडिया प्रतिनिधि द्वारा पूर्वाह्न 10रू45 का समय दिया गया था, लेकिन पौन घंटा बीत जाने पर भी कुलपति नहीं पहुंचे। जिसके बाद पत्रकार नाराज होकर चले गए। वहीं फिर अपराह्न साढ़े बारह बजे बाद पत्रकारों को पत्रकार वार्ता हेतु बुलाया गया, जिसमें काफी पत्रकारों ने नाराजगी के चलते शिरकत नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *