जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम सभा पाखरी के सामुदायिक केंद में सम्पन्न हुआ। पंचायती राज विभाग की तरफ से ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पातल न्याय पंचायत के दस ग्राम सभाओं के नवनिर्वाचित प्रधान एवं वार्ड सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ बनाने एवं पंचायती राज अधिनियम 2016 एवं 2019 की जानकारी प्राप्त की। वहीं पंचायत के अभिलेखों के रख-रखाव, पंचायत समितियां, जलवायु एवं पर्यावरण संरक्षण, केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनोपयोगी योजनाओं तथा ग्राम स्वराज की लिए वित्तीय सहायता की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर देवर्षि एजुकेशन सोसाइटी के विवेक गंगवाल मुख्य प्रशिक्षणदाता ने नवनिर्वाचित प्रधान एवं वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर गणेश अधिकारी, रत्नेश सिंह राठौर, अंजली, अध्यक्ष प्रधान संघ एकेश्वर पंकज पोखरियाल, उपाध्यक्ष प्रवेंद्र रावत, महिपाल सिंह, नैंसी देवी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।