नवमनोनीत कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र का स्वागत किया

Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत किया। बीते बुधवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भूपेंद्र चौधरी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेंद्र के नगर अध्यक्ष बनने के से पार्टी को मजबूती मिलेगी। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि विधायक तिलकराज बेहड़ के प्रयासों से भूपेंद्र को नगर कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। भूपेंद्र चौधरी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। भूपेंद्र चौधरी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, सरवरयार खान, रामबाबू, गुड्डू तिवारी, ओम प्रकाश दुआ, सुनील ठाकुर, नारायण बिष्ट, नितिन शर्मा, अक्षय बाबा, अफजाल शेरी, अकरम खान, जितेंद्र संधू, खालिद इकबाल, सुनीता कश्यप, सुधा जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *