दिवाली 2025 के त्योहार पर थामा और एक दीवाने की दीवानियत रिलीज हुईं जो सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। अगले महीने नवंबर में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। अजय देवगन, रितेश देशमुख और धनुष समेत कई सितारों की फिल्में नवंबर, 2025 में सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने आ रही हैं। ये फिल्में एक्शन, रोमांस, कामेडी और थ्रिल की भरपूर डोज देने का वादा करती हैं। आइए जानते हैं कि सूची में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 अगले महीने 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में आर माधवन भी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म 2019 में रिलीज दे दे प्यार दे का सीक्वल है। दूसरी तरफ फरहान अख्तर और राशि खाा अभिनीत फिल्म 120 बहादुर अगले महीने दर्शकों का मनोरंजन करेगी। ये फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होगी जिसकी कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध से प्रेरित है।
रितेश देशमुख, विवेक ओबेराय और आफताब शिवदासानी अभिनीत हिट फ्रेंचाइजी मस्ती का चौथा पार्ट मस्ती 4 अगले महीने 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। धनुष और कृति सैनन की फिल्म तेरे इश्क में 28 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। रांझणा के निर्देशक आनंद एल. राय ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसी महीने की शुरुआत में मेकर्स ने टीजर जारी किया था, जिसे बहुत पसंद किया गया था।