एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच में बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। दो महीने पहले पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के धरने में बैठने के बाद एनएच ने खानापूर्ति करके मिट्टी डालकर गड्ढे तो भर दिए, लेकिन बारिश के बाद गड्ढों ने बड़ा रूप ले लिया है। जिला अस्पताल मार्ग में गैस एजेंसी के पास इन गड्ढों में दोपहिया वाहनों के पहिए फंस रहे हैं। इससे कई लोग यहां पर गिर चुके हैं। स्थानीय विनोद, कमल सिंह ने बताया कि एनएच के अधिकारियों से इस बारे में कहा गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी ने बताया कि गड्ढे इतने बड़े हो गए हैं कि वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। शीघ्र गड्ढों को नहीं भरा गया तो टैक्सी यूनियन आंदोलन करेगा। एई एनएच एनसी टम्टा ने बताया कि जिस स्थान पर गड्ढे बने हैं वहां पर जल संस्थान की पेयजल लाइन की लीकेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *