एनएचएम कर्मचारियों ने लौटाएं प्रमाणपत्र

Spread the love

पौड़ी। हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतन देने व नियमितीकरण की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनरत कर्मचारियों ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के मीडिया प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि सोमवार को कोरोना वॉरियर्स के प्रमाणपत्र भी लौटा दिए गए है। जिलाध्यक्ष शरद रौतेला ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार एनएचएम कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। सरकार कर्मचारियों की प्रमुख मांग हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतन कर्मचारियों को देने को तैयार नही है जिससे सभी कर्मचारियों में आक्रोश बना है। कहा कि जब तक कर्मचारियों को ग्रेडवेतन नही मिलता कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य विभाग का काफी कार्य प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर प्रदीप कंडारी, नरेंद्र रावत, आशीष डोभाल, महेंद्र, कंचन रावत, नीरज भंडारी, नरेंद्र गुंसाई, कुलदीप रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *